सरोवर नगरी के वरिष्ठ व्यापारी जेठी के साथ
अभद्रता मारपीट और घटना की
मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने की घोर निंदा

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक और नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी और होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के साथ अभद्रता और हाथापाई की घटना का माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन और संगठन के पदाधिकारीयो और सदस्यों ने घोर निंदा की है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अंदर इस घटना से जो एक स्वाभाविक डर उत्पन्न हुआ है इससे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन से आग्रह करता है की देर रात्रि में पुलिसिया गश्त बढ़ाया जाए ताकि हमारे सभी नागरिकों और खासतौर से वरिष्ठ नागरिकों को ऐसी घटनायों का डर नाहीं मन मैं बैठे। उन्होंने पुलिस से और प्रशासन से घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
ऐसी हमारी प्रशासन और पुलिस से उम्मीद है।





















