May 24, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन

0
1004044854
012 013
111 222 333

समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन

विजेताओं को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

नैनीताल सरोवर नगरी में रविवार को लोक भवन गोल्फ क्लब द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के 9 राज्यों से 179 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। लोक भवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल/अध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बता दें 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन समर्थ जैन रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता आशीष जैन घोषित हुए। बेस्ट नेट विजेता नुसरत अब्बासी और उपविजेता अंशुल छाबरा रहे। टूर्नामेंट में सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एस. सी. गुप्ता विजेता और एस. के. सूरी उपविजेता रहे। महिला कैटेगरी में डॉ. सृष्टि धौन विजेता और आरोही अत्री उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में जफर इकबाल विजेता और कर्नल मनोज के. साह उपविजेता रहे। मास्टर विजितेंद्रीय सिंह तोमर को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में 15-17 आयु वर्ग में आलिया सिसोदिया विजेता और कृष्णम विनायक उपविजेता रहे। (12-14) आयु वर्ग में जोहेब अब्बासी विजेता और मेधांश सिंह बिष्ट उपविजेता रहे। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में अरिहंत जोशी विजेता और रिदित नैथानी उपविजेता घोषित किए गए।  राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 21वां गवर्नर्स गोल्फ कप अपने आप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों के जुनून, खेल भावना और सामूहिक उत्सव का प्रतीक रहा।  उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने एक बड़े परिवार की तरह समाज को सकारात्मक संदेश दिया है, जहाँ सात वर्ष की बच्ची से लेकर 81 वर्ष की आयु के वरिष्ठ प्रतिभागियों तक सभी ने मिलकर खेला। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और बेटियों द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता, कौशल और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए प्रेरणादायक है। नौ राज्यों से आए प्रतिभागियों की उपस्थिति भारत की ‘एकता में विविधता’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।  राज्यपाल ने कहा कि 1926 से संचालित लोक भवन गोल्फ कोर्स, जो 42 एकड़ के प्राकृतिक एवं शांत वन क्षेत्र में स्थित है, प्रकृति और खेल के अद्भुत समन्वय का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यहाँ पक्षियों की अनेक प्रजातियाँ और वन्यजीव इस परिसर की जैव विविधता को समृद्ध बनाते हैं तथा ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकृति स्वयं इस आयोजन का हिस्सा बन गई हो। राज्यपाल ने कहा कि इन तीन दिनों ने प्रतिभागियों को आत्ममंथन, ध्यान, प्रकृति से जुड़ाव और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस अनुभव और लोक भवन गोल्फ कोर्स की विशेषताओं का आत्मीयता से प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग खेल, प्रकृति और अनुशासन के इस अनूठे अनुभव से जुड़ सकें।
  राज्यपाल ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को, आयोजकों को, प्रायोजकों को, दर्शकों को और विशेष रूप से लोक भवन गोल्फ क्लब, नैनीताल और स्थानीय प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम महिला गुरमीत कौर, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब रविनाथ रामन, अपर सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब रीना जोशी, परिसहाय राज्यपाल एवं सचिव लोक भवन गोल्फ क्लब अमित श्रीवास्तव, परिसहाय राज्यपाल एवं सदस्य लोक भवन गोल्फ क्लब सुमित कुमार शादिजा, गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट, वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सदस्य डॉ. सच्चिदानन्द चमोली, वेद प्रकाश मुहार, जीएम आईओसीएल एस. ए. निमकर, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
                                                             

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *