May 21, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

लोअर मॉल रोड में कार्य अति शीघ्र कराने के संबंध में

0
1004016942
012 013
111 222 333

माँ नयना देवी व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल मिला

पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रत्नेश से सोपा ज्ञापन

15 जून तक रोड को खोलने का दिया अल्टीमेटम आंदोलन की दी चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी में माँ नयना देवी व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल आज अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल रत्नेश से उक्त के विषय के में आज उनके कार्यालय मिला और लोअर माल रोड का कार्य जल्दी पूर्ण कर खोलने को लेकर ज्ञापन सोपा। बता दें बीते वर्ष 2025 के सितंबर अक्टूबर माह से नैनीताल लोअर मॉल रोड में रोड दरार पर विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा अत्यंत दुखद है की बीते नौ माह से कई बार कार्य पूर्ण होने की तिथियां दिए जाने के बाद भी कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। उनका कहना है मार्च माह के अंत तक काम पूरा होना था लेकिन तिथि बड़ा कर “हर हालत में” कार्य को 20 मई तक पूर्ण कर सड़क खोलने की बात सामने आई थी। इसके उपरांत अप्रैल तीसरे सप्ताह में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पर्यटन सीजन 2026 की तैयारीयों की बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टेकहोल्डर्स और जिला अधिकारी को आश्वासन दिया गया था कि एक माह के अंदर इस कार्य को संपन्न करा दिया जाएगा। इस अनुसार 20-25 मई तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। अत्यंत खेद है की आज दिनांक 21 मई 2026 की एक प्रिंट मीडिया की छपी खबर के अनुसार और अधिशासी अभियंता की टिप्पणी से ज्ञात हुआ है की अभी भी कार्य पूर्ण की कोई तय सीमा नहीं है। तथा ठेकेदार का भुगतान बाकी होने के साथ ही बहुत कार्य अधूरा पड़ा है। पर्यटन सीजन के इस पीक समय में और खास तौर से इसके कारण नाकी अपर मॉल रोड में अत्यधिक दबाव बनेगा इसके साथ ही पर्यटकों तथा स्थानीय निवासियों को भी बहुत ज़्यादा असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारी से विनम्र निवेदन किया गया है की इस कार्य को युद्ध स्तर से तथा दिन रात कार्य लगवा कर और रेगुलर मॉनिटरिंग और डे तो डे अपडेट के साथ नीब करौरी बाबा के कैची धाम स्थापना दिवस 15 जून 2026 तक जिसमे की अभी 25 दिन का समय बाकी है पूरा करा लेने का भरसक प्रयास किया जाये। शहर वासियों और पर्यटकों तथा सभी व्यवसाइयों की अत्यंत असुविधा को देखते हुए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा उक्त दिनांक 15.06.2026 तक कार्य पूरा ना किए जाने परिस्थिति में मजबूरन कड़े विरोध और आंदोलन का रूख अपनाना पड़ेगा। इस संबंध में लिखित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को प्रेषित किया गया जिसकी की प्रतिलिपि सचिव मुख्यमंत्री साथ ही आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत के साथ जिलाधिकारी महोदय ललित मोहन रयाल को भी सूचनार्थ प्रेषित करी गई है। इस मौके पर शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, सचिव शिव शंकर मजूमदार, और संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन शामिल रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *