चिकित्सालय में भर्ती मरीज कूदा नाले में
पुलिस ने रेस्क्यू कर नाले से निकालकर दोबारा भर्ती कराया


नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रात: लगभग 9:00 बजे मेट्रोपोल नाले में एक युवक के कूदने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहां काम कर महिलाओं द्वारा आवाज लगाकर लोगों को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी नफीस ने तत्काल युवक को नाले में कूद कर संभाला और इसकी सूचना पुलिस और फायर कर्मियों को दी तत्काल मौके पर कोतवाली के उप निरीक्षक पुलिस और फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाले में कूदे युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाल और 108 की मदद से बी डी पांडे में पहुंचा बता दें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती एक मरीज यशपाल अचानक अस्पताल से भागकर मेट्रोपोल स्थित नाले में कूद गया। नाले में कूदने के कारण मरीज यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर 108 की मदद से दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, धुलई घोड़ाखाल निवासी यशपाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। और सुबह राउंड पर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल उसे देखने वार्ड में पहुँचे, उसके थोड़ी देर पश्चात यशपाल
मरीज चकमा देकर अस्पताल से भाग गया। और मेट्रोपोल क्षेत्र पहुँचा और वहाँ नाले में छलांग लगा दी। वह तो गनीमत रही के वह नाले में मौजूद पाइपों पर नहीं गिरा नहीं तो दुखद घटना हो सकती थी। कूदने की वजह से यशपाल को काफी चोटें आईं। कोतवाली उप निरीक्षक दीपक कार्की ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाले में पड़े युवक को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया है मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है।





















