May 20, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एआरओ बिष्ट ने किया बेतालघाट में गैस एजेंसी के गोदाम व पेट्रोल पंप का औैचक निरीक्षण

0
1004002500
012 013
111 222 333

नैनीताल । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा पूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट के साथ मंगलवार को  बेतालघाट स्थित गैस एजेंसी के गोदाम और आनंद फिलिंग स्टेशन बेतालघाट पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया।
 पेट्रोल पंप का निरीक्षण करने पर प्रबंधक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। मौके पर पंप से विभिन्न वाहनों को ईधन की आपूर्ति की जा रही थी । ईधन की आपूर्ति सामान्य पाई गई । एआरओ बिष्ट द्वारा पंप के प्रबंधक को मौके पर हिदायत दी कि दूरस्थ क्षेत्र में एकमात्र पंप होने से उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक है कि एडवांस में इंडेंट लगाकर कंपनी को भेजें ताकि ईधन की आपूर्ति सामान्य बनी और आपदाध्वर्षाकाल के दृष्टिगत डीजल और पेट्रोल पंप में आवश्यकतानुसार रिजर्व में रखा जाय । पेट्रोल पंप का निरीक्षण करने के बाद खाद्य विभाग की टीम द्वारा बेतालघाट गैस एजेंसी के गोदाम का भी निरीक्षण प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल की उपस्थिति में किया गया । स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करने पर गोदाम में घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर गोदाम में उपलबध पाए गए परंतु मौके पर ४ घरेलू सिलेंडर डिफेटिव भी पाए गए जिन्हें तत्काल आईओसीएल कंपनी को वापस कर उनके स्थान पर सही सिलेंडर मंगवाने हेतु प्रबंधक को हिदायत दी गई । गोदाम में मौजूद वेइंग मशीन में कुछ सिलेंडरों का वजन करवाने का प्रयास करने पर मशीन चार्ज नहीं थी जिससे मौके पर सिलेंडरों का वजन करवाया जाना संभव नहीं हो पाया । प्रबंधक को मौके पर हिदायत दी गई कि हर समय मशीन को चार्ज कर गोदाम में रखा जाए ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *