वनस्पति विज्ञान विभाग शोध छात्रा दिशा उप्रेती ने
अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग शोध छात्रा दिशा उप्रेती ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी । ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई परीक्षा में एक्सपर्ट प्रॉफ रूपम कपूर दिल्ली विश्वविद्यालय रही । दिशा ने विभागाध्यक्ष वनस्पति प्रॉफ ललित तिवारी तथा विभागाध्यक्ष वानिकी प्रॉफ आशीष तिवारी के निर्देशन में पूर्ण की । विभागाध्यक्ष ने परीक्षा संपन्न कराई । दिशा उप्रेती ने प्लांट डायवर्सिटी एंड कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन पोटेंशियल ऑफ क्यूप्रेसस तेरुलोसा दी डोन डॉमिनेटिड फॉरेस्ट ऑफ कुमाऊं हिमालय विषय पर शोध किया। इस अवसर पर प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल खुलबे,डॉ प्रभा पंत ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ हर्ष चौहान ,डॉ हेम जोशी ,लता नितवाल ,विशाल ,शीतल , सहित शोध छात्र उपस्थित रहे ।





















