September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जन अभियान से जुड़े संगठनों ने

0
1000382015
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

‘नशा नहीं रोजगार दो’ जन अभियान को लेकर की बैठक

पूरे प्रदेश में जल्दी शुरू होगा अभियान संयोजक मंडल का हुआ गठन

हल्द्वानी नैनीताल। कैरियर लॉन्चर इंस्टिट्यूट हल्द्वानी में
‘नशा नहीं रोजगार दो’ जन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गयाl बैठक में सभी सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और जन संगठनों के सदस्यों ने कहा अभियान को पूरे राज्य में नशे के खिलाफ चलाया जाएगाl बता दे बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा पूरे प्रदेश में नशा तेजी से बढ़ रहा है जिसे रोकना एक चुनौती बन गया हैl हम लोग अभियान चलाकर इसपे अंकुश लगाने का प्रयास व्यापक स्तर पर चलाएंगेl प्रदेश में युवाओ को रोजगार को लेकर सभी ने चिंता व्यक्त की। साथ बढ़ते नशे को लेकर भी चिंता व्यक्त की गईl सभी का कहना था नशा एक गंभीर समस्या बन गया है जिसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी हैl नशे के आंदोलन को लेकर बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ‘नशा नहीं रोजगार दो’ अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसमें संयोजक अशोक डालाकोटी, सह संयोजक भुवन चन्द्र जोशी, सचिव एडवोकेट मोहन काण्डपाल, विनोद जोशी, उत्तम बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, यतीश पंत, संकल्प जोशी, संगीता पांडे, नेहा वैला, देवी दत्त पड़लिया, जमन सिंह मनराल, जीतेंद्र तिवारी, अजय, सुनील रौतेला, एम पी साह जैसे सदस्य बनाए गए जो नुक्कड़ नाटक, सभा और विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्य चौराहों और कालोनियों में जाकर लोगों को बढ़ते नशे को लेकर जागरूक करेंगे और जागरूकता अभियान चलाएंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *