September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा सरकारें पारदर्शिता, सुशासन व जनकल्याण को देती हैं सर्वोच्च प्राथमिकता:भगत

0
1003862857
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल।कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत के मंगलवार को रामगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा फूल मालाओं से उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई विजय देश की जनता के अटूट विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक भगत ने कहा कि भाजपा सरकारें पारदर्शिता, सुशासन एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है जो जनता के विश्वास को और मजबूत करता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर.घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला समेत पवन दरमवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, कृष्णानंद शास्त्री व्यास, देवेंद्र बिष्ट, विनय कार्की युवा मोर्चा महामंत्री तथा बूथ अध्यक्ष अभिषेक जोशी व सुरेश ढेला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *