October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

चौथी स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा 5 मई से: प्रतियोगिता संयोजक मोहित आर्य

0
1003818724
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी का बहुप्रतीक्षित स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आयोजन समिति की आवश्यक बैठक आहूत की गई।
प्रतियोगिता के संयोजक समाजसेवी एवं भाजपा नेता मोहित आर्या ने बताया कि नैनीताल विधानसभा के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि पूर्व चीफ रेवन्यू कमिश्नर स्व एन के आर्या की स्मृति में इस प्रतियोगिता को करवाया जाता है।
इस वर्ष विजेता टीम को एक लाख पच्चीस हजार रुपए, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए, तृतीय स्थान सुनिश्चित करने वाली टीम को इक्कीस हजार रुपए, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पंद्रह हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को पांच हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पांच हजार रुपए, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को पांच हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर को पांच हजार रुपए एवं एक नए उभरते खिलाड़ी को पांच हजार रुपए की पुरुष्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजन समिति की बैठक में संयोजक मोहित आर्या, अधिवक्ता प्रदीप उप्रेती, सैयद रियान, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, गब्बर सिंह नेगी, मिलन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *