May 1, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल में ग्रुप कमांडर कमोडोर ऋ षि रंजन ने संभाला कार्यभार

0
1003812261
012 013
111 222 333

नैनीताल । एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल में आयोजित समारोह में बीरवार को कमोडोर ऋ षि रंजन ने ग्रुप कमांडर का पदभार विधिवत ग्रहण किया। इस अवसर पर ५ नवल यूनिट, यूके बटालियन एनसीसी तथा ७९ यूके बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके उपरांत मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल कुणाल, कमांडिंग ऑफिसर ५ नेवल यूनिट कैप्टन मृदुल शाह, कमांडिंग ऑफिसर ७९ यूके बटालियन एनसीसी कर्नल अभिजीत मेहता, कमांडिंग ऑफिसर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल लेफिटनेंट कर्नल अर्चना चौधरी, कमांडिंग ऑफिसर २४ बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा कर्नल पी. कुलकर्णी, कमांडिंग ऑफिसर ७७ एनसीसी बटालियन कर्नल जितेंद्र शर्मा तथा कमांडिंग ऑफिसर ८० बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ कर्नल देवेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निवर्तमान ग्रुप कमांडर कमोडोर बी.आर. सिंह (बाल राजेश सिंह) को सेवानिवृति पर विदाई दी गई। मुखय प्रशासनिक अधिकारी  नवीन सिंह ढैला ने उनके दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल का  विस्तार से उल्लेख किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत कमोडोर ऋ षि रंजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं कैडेट.केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।समारोह में एनसीसी ग्रुप मुखयालय नैनीताल की जया कालाकोटी, इसरार बक्श, राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी एवं बड़ी संखया में कैडेट्स उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *