रोटरी क्लब तत्वाधान में विशाल स्वच्छता अभियान 3 मई को
सात ताल नवदम्यंतिताल भीमताल और नौकुचियाताल मैं चलाया जाएगा
16 विद्यालयों के लगभग 350 छात्र छात्राएं करेंगे प्रतिभाग
नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में विशाल स्वच्छता अभियान – दिनांक 3 मई को प्रातः 8.30 बजे से 4 तालाबों में ( सात ताल , नवदम्यंतिताल, भीमताल और नौकुचियाताल ) और इन चारों तालों के निकटवर्ती इलाकों में वृहत स्वच्छता अभियान किया जाएगा ,इस स्वच्छता अभियान को नगर पालिका,परिषद भीमताल के सहयोग से आयोजित किया जाएगा,इस अभियान का उद्वेश्य है स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता और गंदगी की वजह से बीमारियों में रोकथाम का प्रयास साथ ही छात्र – छात्राओं में अपने आस पास के इलाकों में सफाई रखने के लिए अपने दायित्व की पहचान और जिम्मेदारी को निभाने का एक जागरूक उदाहरण। 3 मई को रोटरी की पहल पर इस विशाल स्वच्छता कार्यक्रम में निम्नलिखित 16 स्थानीय विद्यालयों एवं संस्थानों का विशेष योगदान एवं सक्रिय भागीदारी रहेगी –
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, वुडबरिज स्कूल, जी जी आई सी भीमताल , जी आई सी विद्यालय,भीमताल हरमन माइनर विद्यालय, हरमन माइनर कॉलेज, एस ओ एस संस्था,माउंट एवरलम विद्यालय, पी एम सेंट्रल विद्यालय, जे सी बोस संस्था ,बिरला इंस्टीट्यूटरऑफ टेक्निकल साइंसेज,ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी , मल्लिका अर्जुन विद्यालय, जी डी गोयनका ,बायो टेक्नबोलॉजी कुमाऊं यूनिवर्सिटी भीमताल , मैनेजमेंट विंग कुमाऊं यूनिवर्सिटी भीमताल एवं शिक्षा वसुंधरा नौकुचियाताल इन 16 विद्यालयों एवं संस्थानों के लगभग कुल 350 छात्र /छात्राएं रोटरी के स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे । उपरोक्त विद्यालयों के सभी छात्र एवं छात्राओं को सफाई हेतु दस्ताने और गार्बेज बैग्स रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा वितरित किए जाएंगे, इस स्वच्छता अभियान का समापन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे लेक्स इंटरनेशनल विद्यालय भीमताल में 3 मई को आयोजित किया जाएगा, सभी भागीदार विद्यालयों एवं संस्थानों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी इस सफाई अभियान में भागीदारी के लिए सम्मानित किया जाएगा और रिफ्रेशमेंस भी रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित किया जाएगा ,
सभी स्थानीय नागरिकों से निवेदन है कि रोटरी क्लब नैनीताल एवं नगरपालिका परिषद भीमताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल स्वच्छता अभियान को सफल बनाए और इस स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी गरिमामय भागीदारी निभाएं।




















