October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कैंची धाम का स्थलीय निरीक्षण

0
1003485100
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रभावी सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था दिए सख्त निर्देश

कैंची धाम नैनीताल। आगामी पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए, डॉ. वी० मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (ए डी जी), अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने जोर दिया कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो। निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं निर्देश सुव्यवस्थित यातायात योजना यातायात के दबाव को कम करने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसमें ‘नो पार्किंग ज़ोन’ का निर्धारण प्रभावी ढंग से करने को कहा गया ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। पार्किंग एवं जनसुविधाएं चिन्हित पार्किंग स्थलों पर सभी अनिवार्य जनसुविधाएं (पेयजल, शौचालय, साइनबोर्ड आदि) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शटल सेवा का सुदृढ़ीकरण कैंची दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक यात्रियों को9 लाने-ले जाने वाली शटल सेवा को और अधिक बेहतर और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम रहे। साथ ही निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों, बाईपास मार्ग का कार्य समय पर पूर्ण कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एडवांस फीचर वाले सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी करने तथा बेहतर पी ए सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *