राजकीय पॉलीटेकनिक का सात दिनी एनएसएस शिविर आयोजित

नैनीताल । राजकीय पॉलीटेकनिक नैनीताल का सात दिनी एनएसएस विशेष शिविर रविवार को संपन्न हो गया।
समापन दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई जिसमें स्वयंसेवकों ने नृत्य, गीत व नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा भी संबोधन दिया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन एवं कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।अंत में समापन समारोह के अंतर्गत पूरे शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।




















