March 30, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

श्री मां पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन

0
1003483153
012 013
111 222 333

भजन कीर्तन के पश्चात भक्तों को हुआ प्रसाद वितरण

नैनीताल। सरोवर नगरी के ठंडी सडक़ स्थित प्रसिद्ध श्री मां पाषाण देवी मंदिर में रविवार को कामदा एकादशी के विशेष मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया जिसकी वजह से क्षेत्र तथा नगर का वातावरण भकतिमय बना रहा।
मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सुबह १० बजे सबसे पहले गणेश पूजा हुई उसके बाद श्री मां पाषाण देवी का विशेष पूजन किया गया। दोपहर १२ बजे हवन व पूर्णाहुति के बाद अपराह्न एक बजे से मंदिर सभागार में भकतजनों विशेषकर महिलाओं की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया गया वहीं शाम को तीन बजे मां पाषाण देवी जी की पंच आरती हुई इस दौरान वातावरण और भकतिमय हो गया। उसके बाद भजन कीर्तन के बाद अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठानों को कामयाब बनाने में अमित डालाकोटी, प्रमोद सुयाल, राजेश मिश्रा, नवीन तिवारी, पंकज भट्ट, अभिषेक, आयुष भंडारी, ठाकुर सिंह कैड़ा,मंजू रौतेला, रश्मिी राणा,विमला तिवारी, जानकी बिष्ट, तारा पांडे,दीपा जोशी,सरिता,भगवती शर्मा,मंजू डालाकोटी, गीता नैनवाल, कुसुम तिवारी, दिया बिष्ट तथा रजनी जोशी समेत अन्य भकतजन भकतिभाव से जुटे रहे। अंत में मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने सभी भकतजनों का विशेष आभार जताया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *