उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के परिणाम हुए घोषित
पहले तीन स्थान पर
राकेश गुप्ता, डी के शर्मा, सी एस जोशी रहे

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं । यह मतगणना नैनीताल क्लब में 20 फरवरी से चल रही थी । मतगणना के विशेषज्ञ के रूप में अहमदाबाद से गणित के 3 प्रोफेसर बुलाये गए थे।
चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायधीश राम औतार सिंह ने शनिवार की सुबह चुनाव परिणाम घोषित किये ।उन्होंने बताया कि बार काउंसिल के 18 पुरुष सदस्य पदों पर राकेश गुप्ता, डी के शर्मा, सी एस जोशी, कुलदीप कुमार, राजवीर सिंह बिष्ट, विकास बहुगुणा, सुखपाल सिंह, दिवाकर पांडे, संग्राम सिंह पुंडीर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेंद्र पुंडीर, राजन सिंह मेहरा, मेहरबान सिंह कोरंगा,राकेश सिंह नेगी, रंजन सोलंकी, योगेंद्र सिंह तोमर, मुफैत अली व हरि सिंह नेगी शामिल हैं जबकि 5 महिला सदस्यों के लिये अनुपमा गौतम, रजिया बैग, अमनदीप कौर, सुशीला मेहता बिष्ट तथा हिमानी बोहरा चुनाव जीते हैं।मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता बी डी उपाध्याय, बार काउंसिल के प्रभारी सचिव विजय सिंह सहित बार काउंसिल कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी जुटे हुए थे।




















