सड़क की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों का धरना मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अधिकारीयो के मौक़े पर नही पहुँचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
अधिकारियों का घेराव की दी चेतावनी




नैनीताल/कोटाबाग: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत डॉन परेवा क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार (17 फरवरी 2026) को क्षेत्रवासियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार नैनीताल मनीषा विष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रमुख मांगें और नाराजगी के कारण
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की हालत अत्यंत जर्जर है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं को उठाया गया है:
- स्टेट हाईवे 71 की उपेक्षा: ग्रामीणों के अनुसार, पांच वर्ष पूर्व भंडार पानी-ओखलढुंगा-बेतालघाट मोटर मार्ग को राज्य मार्ग घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा सितंबर 2024 और जून 2025 में इसके सुधारीकरण और ‘कैंचीधाम टू-लेन’ बनाने की घोषणाएं की गई थीं, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
- गड्ढों का अंबार: ओखलढुंगा से बोहरा कोट के बीच करीब 10 किमी के दायरे में सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहनों का चलना दूभर हो गया है। इस कारण कैंचीधाम जाने वाले वाहन भी रास्ता बदलकर नैनीताल होकर जाने को मजबूर हैं।
- लंबित घोषणाएं: काडा से खौला सड़क की घोषणा 5 साल पहले और गर्जिया-ओखलढुंगा मोटर मार्ग की घोषणा 10 साल पहले हुई थी, लेकिन निर्माण खंड रामनगर द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इन सड़कों के लिए उठी आवाज
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि निम्नलिखित मार्गों पर अविलंब हॉटमिक्स डामरीकरण और निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए: - स्टेट हाईवे 71 (भंडार पानी-अमगढी-गोरिया देव-दौन परेवा-ओखलढुंगा मोटर मार्ग)।
- काडा-फफड़िया मोटर मार्ग (डामरीकरण)।
- काडा-तल्लीसेठी-खौला सड़क (निर्माण कार्य)।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस धरने और ज्ञापन में दयाल सिंह (प्रधान, डॉन परेवा), पी.सी. गोरखा (पूर्व दर्जा राज्य मंत्री), संजय बोहरा (जिला पंचायत सदस्य) हेम नैनवाल ( जिलापंचायत सदस्य ) मोहन चन्द्र सुयाल ,विनोद कांडपाल, चंद्रशेखर दानी, शेर सिंह , इंदर सिंह बोहरा, L, D पंत, आनंद सिंह बोहरा, राजेन्द्र मेहरा , रेखा देवी ( क्षेत्र पंचायत सदस्य ओखलड़ूंगा) दयाल सिंह नेगी ( ग्राम प्रधान ) विक्रम सिंह ( क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि )सोनगांव राजू बिष्ट (समाजिक कार्यकर्ता ) एस लाल,नवीन चन्द्र तिवारी कृपाल रौतेला , हिमांशु जोशी( ग्रामप्रधान ) तिवारी गांव हरीश चंद्र संजय कुमार समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।




















