November 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक मैं नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

0
1002654552
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अध्यक्ष बसंत महामंत्री कमलेश मनोनीत

हल्द्वानी नैनीताल। हल्द्वानी स्थित अरुणोदय धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद नैनीताल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन राज्य कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित सेफ गार्ड पॉलिसी के अनुरूप किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बसंत गोस्वामी को अध्यक्ष एवं कमलेश बचखेती को महासचिव चुना गया, कार्यकारिणी में दीपक कांडपाल को उपाध्यक्ष राधा मेहता को महिला उपाध्यक्ष, हेम सिंह जलाल को कोषाध्यक्ष, पारस साह को ऑडिटर, सचिव गीता देव, संगठन मंत्री (पुरुष )डॉ संजय जनोटी, संगठन मंत्री (महिला) स्मिता तिवारी को चुना गया। प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रमोद भट्ट एवं दीवान सिंह बिष्ट को सौंपी गई। जिला यूनियन के संरक्षक डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं मदन मेहरा रहेंगे। प्रबंधकारिणी सदस्य दिनेश रावत,जितेंद्र गुणवंत डॉ पी सी पांडेय कोर कमेटी में डॉक्टर संजय चौहान, पंकज तिवारी, सरयू नंदन जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट, दिनेश मठपाल और शिकायत प्रकोष्ठ में पूनम कठायत, डॉ रमेश चंद्र सिंह राना, मेघा गुरुरानी भट्ट, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट और वीरेंद्र रावत रहेगें। जनपद में लगभग 500 कर्मचारी संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों पर विगत 15 / 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं साथ ही पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लगभग 6000 है। बैठक में संविदा और आउटसोर्स कर्मियों ने स्वयं के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए राज्य सरकार से नियमितीकरण नियमावली में संशोधन कर मिशन कर्मियों के विनियमितिकरण / समायोजन का रास्ता प्रशस्त करने का आग्रह किया गया एवं जनपद में वर्तमान आउटसोर्स से नियुक्त कार्मिकों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किए जाने हेतु जिला स्वास्थ्य समिति को मांग पत्र प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *