भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता डॉ.मोहित रौतेला प्रदेश संयोजक मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता डॉ. मोहित रौतेला को प्रदेश संयोजक उत्तराखंड का दायित्व सौंपा गया है।
बता दें कि संगठन नेतृत्व ने डा.रौतेला के सक्रिय कार्य, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह अहम जिमेदारी सौंपी है। डा.रौतेला इससे पहले विद्यार्थी परिषद में भी कार्य कर चुके हैं और साथ ही कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। दायित्व मिलने पर डॉ. रौतेला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन एवं सरकार की जन नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोडऩे के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य करेंगे साथ ही कहा कि वर्ष-२०२७ में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में युवाओं के दम पर लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सममान के साथ-साथ बड़ी जिममेदारी भी है।कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी। दूसरी ओर डा.रौतेला को जिममेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्टी के जनप्रतिनिधियों व उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर कर उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।




















