बीएलए-प्रथम प्रशांत जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मैं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन

नैनीताल । नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार को बीएलए-प्रथम प्रशांत जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में जोशी ने कहा कि अब विधान सभा चुनाव २०२७ बिलकुल निकट है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपने संगठन को मजबूती देना चाहिए।
जोशी के नेतृत्व में हर वार्ड वाइज बूथ एजेंट बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी एवरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने किया। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्राथमिकता के आधार पर मिशन २०२७ की तैयारियों में जुट जाए। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी समेत शेर सिंह बिष्ट, सभासद इदरीश खान समेत वरिष्ठ कांग्रेसी सुजान सिंह रजवार, हरेंद्र कुमार, ऊषा कन्नौजिया, निशा बिष्ट, जया कपिल, माया पंत, रितु, रचना, केशव आर्य, तरुण शाह तथा राहुल हिमांशु सहित कई लोग उपस्थित थे।




















