March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रोफेसर जीतराम व प्रोफेसर गिरीश रंजन तिवारी के सेवानिवृत होने पर

0
1002624431
012 013
111 222 333

कुलपति प्रोफेसर रावत सहित अन्य प्रोफेसर द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर दी गई विदाई

नैनीताल। सरोवर नगरी के कुमाऊं विश्वविधालय में आज डीन एग्रीकल्चर प्रो जीत राम तथा पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गिरीश रंजन तिवारी के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनका सम्मान समारोह भव्यता से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत ने प्रो जीत राम तथा प्रो गिरीश रंजन तिवारी को शॉल उड़ाकर तथा श्री गणेश जी की मूर्ति भेट कर उन्हें सम्मानित किया गया । कुलपति ने प्रो जीत राम तथा प्रो तिवारी के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि शिक्षक संस्थान को मजबूती देते है तथा विद्यार्थियों को नई दिशा देने का कार्य करते है । प्रो जीत राम ने कहा कि विश्वविधालय ने उन्हें काम करने का मौका दिया इसके लिया विश्वविधालय का आभार है ।प्रो तिवारी ने कहा के पत्रकारिता लेखनी है तथा विभाग के विद्यार्थियों को नई दिशा विभाग से मिली है ।निदेशक प्रॉफ नीता बोरा शर्मा ने सभी का स्वागत किया ।डीन साइंस प्रो चित्रा पांडे तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो संजय पंत ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी ने प्रो जीत राम तथा प्रो गिरीश रंजन का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रो आशीष तिवारी ,प्रो एल एस लोध याल ,प्रो कल्पना ,प्रो लता पांडे ,प्रो ज्योति जोशी , प्रो नीलू ,प्रो एस एस बरगली ,प्रो गीता तिवारी ,डॉ पैनी जोशी ,डॉ पूनम बिष्ट , प्रॉफ अनीता पांडे ,डॉ गगन दीप होती ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ श्रुति सह ,डॉ नंदन , प्रॉफ अनिल बिष्ट ,डॉ कुबेर गिनती , डॉ ए एस अधिकारी , डॉ नंदन बिष्ट ,विशाल बिष्ट , नंदा बल्लभ पालीवाल , डी एस बिष्ट , कुंदन ,अजय आदि उपस्थित रहे ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *