September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डोर टू डोर संस्था के कर्मचारियों ने मानदेय ना देने का लगाया आरोप

0
1002366118
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दो माह का मानदेय ना मिलने पर फुट-फुट के रोने लगा कर्मचारी राजू वाल्मीकि

ईओ रोहिताश का दिल पसीजा संस्था के कर्मचारियों को लगाई फटकार

तुरंत हिसाब करने के लिए निर्देश

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखकर कर्मचारियों ने किया आरोप लगाए

नैनीताल। सरोवर नगरी में डोर- टू -डोर संस्था टीबीआई के कर्मचारी ने मानदेय ना देने का आरोप लगाया है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने में राज वाल्मीकि और रामकिशोर सफाई कर्मचारी है। बुधवार को राज वाल्मीकि और रामकिशोर के पुत्र अशोक भारती पालिका अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के पहुंच कर मानदेय दिलाने को लेकर गुहार लगाई जिस पर ईओ महोदय द्वारा संस्था के ठेकेदार से बात करने को कहा। और यह कर्मचारी पालिका स्थित
टीबीआई संस्था कार्यालय पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था लेकिन कुछ समय पश्चात वहां के कर्मचारी आ गए इस दौरान हमारे द्वारा ठेकेदार से बात की गई जिसको उन कर्मचारियों द्वारा हमें बताया गया तो उनका कहना था यह बिना बताए काम छोड़कर चले गए थे और इनका कोई बकाया नहीं है जिस पर सफाई कर्मचारी राज वाल्मीकि फूट फूट कर रोने लगा उसका रोना देख ईओ रोहिताश शर्मा ने संस्था के कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए कहा इन गरीब कर्मचारियों का हिसाब कर इनका भुगतान किया जाए और अगर कल तक इनका भुगतान नहीं किया तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह संस्था पहले दिन से ही विवादों में है। बता दें शहर में 15 वार्ड है और सभी वार्डो से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाता है लेकिन पूरे शहर में समय से कूड़ा नहीं उठ रहा है। कुछ वार्डों में तो हफ्ते में एक या दो बार ही कर्मचारियों द्वारा कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। नगर पालिका द्वारा पूरे शहर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जनता के पैसों का लगभग ढाई करोड़ रूपया भुगतान किया जा रहा है उस हिसाब से शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *