श्री राम संस्कृत विद्यालय तल्लीताल के तत्वाधान में
गणेश पूजन के पश्चात सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम संस्कृत विद्यालय तल्लीताल के तत्वावधान में विद्यालय भवन में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ किया गया। बता दे प्रातः गणेश पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। विद्यार्थियों ने नियमित कार्यक्रम के तहत सरस्वती वंदना की। इसके बाद राम दरबार आदि का विधिवत पूजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन कमेटी सदस्य व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद भजन आदि किए गए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इससे पूर्व प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी ने आयोजन में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पदम सिंह रावत, प्रकाश चंद्र, प्रभात शर्मा, देवेंद्र जोशी, जगदीश चंद्र, लक्ष्मण सिंह, अखिल साह, अनुपमा साह, कल्पना मिश्रा, राधा पांडे, नारायण दत्त, मोहन भट्ट, दीपक कुमार, नंदा बल्लभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




















