September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आवारा पशुओं के आतंक से त्रस्त स्थानीय लोगो ने गौशाला भेजने की मांग की तेज

0
1002357457
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। नगर पालिका क्षेत्र भीमताल की सड़कों पर खुले में घूम रहे आवारा गाय, बैल और बछड़ों से स्थानीय निवासी, व्यापारी तथा पर्यटक लगातार परेशान हैं। खासकर मेहरा गाँव, खुटानी से लेकर नौकुचियाताल तक की मुख्य पर्यटन सड़कों पर बड़े-बड़े सींग वाले बैल आपस में भिड़ते नजर आते हैं, जिससे भीड़ भाड़ वाली जगहों, बाजार क्षेत्र में लोगों की जान जोखिम में रहती है और वाहनों की आवाजाही भी खतरे में पड़ जाती है।लोगों की इस बढ़ती परेशानी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय पहुँचकर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सड़कों पर घूम रहे सभी आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशाला भेजा जाए।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने आश्वासन दिया कि आवारा पशुओं को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा, “बहुत जल्द ही टीम गठित कर इन पशुओं को सड़कों से हटाकर शहर से बाहर स्थित गौशाला में पहुँचाया जाएगा।”स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इन पशुओं के कारण दुर्घटनाएँ होने की आशंका बनी रहती है। पर्यटकों के प्रमुख केंद्र भीमताल में इस तरह की स्थिति से क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है। लोग अब प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की उम्मीद कर रहे हैं।भीमताल नगर पालिका द्वारा की जा रही इस कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *