September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन विभाग ने चैकिंग के दौरान ट्रक से 405 टिन अवैध लीसा किया जब्त

0
1002351868
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद
के निर्देशन पर नैनीताल जिले के रानीबाग वैरियर पर मुकुल चन्द्र शर्मा (वन क्षेत्राधिकारी) अपने अधीनस्थ राजेन्द्र जोशी व तरवेनदम (वन दरोगा) तथा उमेश भट्ट (वनवीट अधिकारी) के साथ सघनता से वाहनों की चैकिंग की गई।
चैकिंग के दौरान ट्रक नंबर-यूके 04 सीए- 0687 को चेक करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हुआ। ट्रकी की जब गहनता से चैकिंग की उसमें उसमें अवैध लीसे से भरे 405 टीन पाये। फिलहाल वन क्षेत्राधिकारी शर्मा ने मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए लीसा डिपो सुल्तानपुर शीशमहल में गाड़ी और लीसा सुरक्षित रख दिया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी ट्रक चालक की छानबीन करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *