September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल कमे रजत जयंती समारोह

0
1002348552
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

‘विरासत’ नंदा स्तुति के साथ संम्पन्न

भीमताल नैनीताल। लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल का रजत जयंती समारोह ‘विरासत’ का प्रथम दिन खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कारों के साथ संम्पन्न हुआ। ‘विरासत’ के दूसरे दिन भी प्रातः काल से ही पूर्व छात्र-छात्राओं का विद्यालय आना जारी रहा। प्रातः जलपान के बाद पूर्व एवं वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज आदि खेलों के माध्यम से “इन्टरैक्टिव सेशन” का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मध्याहन भोजन के उपरांत अपराह्न पांच बजे से विद्यालय सभागार में विद्यालय के प्रबन्धक वर्ग, प्रधानाचार्य श्री एस०एस०नेगी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रथम बैच के छात्र डॉक्टर सलभ अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सायं कालीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बारहवीं कक्षा के छात्र गंदर्व भूषण से सम्मानित हर्षित कुमार ने सितार व गायन के माध्यम से श्रीकृष्ण वंदना की प्रस्तुति एवं सितार में विभिन्न गीतों की धुनें बजाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कक्षा पांच एवं छः के विद्यार्थियों ने सुंदर नृत्य कर नंदा स्तुति, कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी नाटक “क्रिसमस कैरौल” का अपने अभिनय से अविस्मरणीय प्रदर्शन कर कार्यक्रम में समां बांधा, शिक्षिकाएं नीता पंत, हेमा मेहता, पुष्पा तिवारी, कंचन जोशी, इला हुसैन एवं इंद्रा सिन्हा ने फिल्मी गीतों की पैरोडी, संगीत शिक्षक अजय कुमार ने कुमाऊंनी गीतों की पैरोडी, “दमादम मस्त कलंदर” और “घुंघरू टूट गये” ग़ज़ल गाकर लोगों का मनोरंजन किया। पूर्व छात्र-छात्राओं में अदिति भट्ट ने नृत्य, उर्वशी पाण्डे, राकेश अधिकारी और पारस लोहिया ने गीत प्रस्तुत किए। पूर्व छात्र-छात्राओं कुनाल सिंह, डॉक्टर राहुल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर कुनाल अग्रवाल, डॉक्टर आकांक्षा गौड़, डॉक्टर हर्षवर्धन बुद्धिष्ट को उनके विद्यालय में रहते और वर्तमान में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन लिए के सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र सलभ अग्रवाल को शिक्षका इंद्रा सिन्हा द्वारा निर्मित ऐपण, प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस०एस०नेगी ने सभी अतिथियों, उपस्थित पूर्व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में प्रतिवर्ष इसी प्रकार के विद्यार्थी संगम आयोजित करने की बात करते हुए सभी से अपनी गरिमामई उपस्थिति देने का आह्वान किया। विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रेया नेगी को रजत जयंती समारोह “विरासत” की सम्पूर्ण डिस्प्ले सामग्री डिजायन एवं निर्माण में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं, अभिभावक, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, वर्तमान छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सागनिक डे, दिव्या भैंसोड़ा और श्रुतिकीर्ति वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *