September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय से पहले एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ एक्शन मोड पर

0
1002348400
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उनके सख्त निर्देशों के क्रम में उपद्रवी तत्वों पर पुलिस कार्यवाही शुरू

121 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही तो 21 उपद्रवी तत्वों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी नैनीताल। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बता दे इसी क्रम में आज 01 दिसंबर को एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाकर 121 उपद्रवी लोगों के विरुद्ध 126/135 बी एन एस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही, तथा 21 लोगों को जिसमें से अधिकांश द्वारा बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण में भी थाने में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था इनके द्वारा वर्तमान में भी लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने का प्रयत्न करने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत चिन्हीकरण कर धारा 170 बी एन एस एस के तहत हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा
शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर जारी रहेगी कार्यवाही

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा, पूर्व में दंगे में शामिल, लोगों को भड़काने वाले तथा आदतन उपद्रवियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
6
सोशल मीडिया में भी पुलिस की पैनी नजर

नैनीताल पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है, फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी प्रकार से भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *