अटल उत्कर्ष राज्यकीय बालिका इंटर कॉलेज में
ब्लॉक भीमताल की हॉकी प्रतियोगिता हुई आयोजित


नैनीताल। सरोवर नगरी के अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक भीमताल की हॉकी प्रतियोगिता अयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिंसिपल जयश्री द्वारा किया गया। बता दें जिसमें अंडर 14,17,19 ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागीयो का चयन आगामी 3 दिसंबर को होगा वह प्रतिभागी जिला प्रतियोगिता जो गोलापार स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित होगी में प्रतिभाग करेंगे। अंडर 14 में जीजीआईसी नैनीताल की काव्यांजलि, योगिता, निर्मला, अनन्या, दिव्या, माहिन तथा चेस्टा,राशी,हिमानी,माहिरा,मिशिका,मोनी कंगना,पाखी चयनित हुई।अंडर 19 में अंजलि,अनन्या,चंद्रा, माही, अन्वेषा, अवंती, अंजलि आर्य ऋषिका, रेखा, हिमानी, चयनित हुई। इस मौके पर प्रिंसिपल जयश्री, ब्लॉक समन्वय अजय कुमार, कुमारी कंचनरावत पुष्पा दरम्वाल, कमल बिष्ट, अनिल उपस्थित थे।




















