जमीयत उलेमाए हिंद के तत्वाधान में
प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर लगा
30 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन होगा निशुल्क प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर में






नैनीताल। सरोवर नगरी में अंजुमन इस्लामिया नैनीताल के सहयोग से सोमवार को जमीयत उलेमाए हिंद के मौलाना महमूद असअद मदनी के तत्वाधान में प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन संस्था जमीयत उलेमाए हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल बासित के नेतृत्व में किया गया। अब्दुल बासित ने बताया प्रभु नेत्रालय और चंदन डायग्नोज के सहयोग से नेत्र शिविर लगाया गया है चंदन डायग्नोज की तरफ से 3500 तक की खून की जांच निशुल्क करने को लेकर लगभग 500 लोगों के पंजीकृत किए गए हैं सभी मरीजों को खून की जांच के लिए पंजीकृत किट दी गई है जिसको ले जाकर वह अपनी निशुल्क जांच करवा सकते हैं। और प्रभु नेत्रालय के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर उत्कर्ष बाजपेई ने बताया उनकी टीम द्वारा लगभग 350 आंखों की जांच की गई जिसमें लगभग 30 से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीज को चिन्हित किया गया है। जो लगभग 60 मरीजों को आंखों के चश्मा और दवाइयां निशुल्क वितरित की गई। बता दें जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है उनका निशुल्क उपचार रुद्रपुर प्रभु नेत्रालय चिकित्सालय में किया जाएगा इनको लाने ले जाने और खाने का इंतजाम चिकित्सालय द्वारा किया जाएगा। मरीजों पर इसका भार नहीं पड़ेगा।जमीयत उलेमाए हिंद जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल बासित ने बताया अभी तक संस्था द्वारा लगभग 11हल्द्वानी में कैंप लगाए जा चुके हैं। और बारवा कैंप नैनीताल में लगाया गया है और आने वाले एक-दो महीने के अंदर पुनः एक बार और नैनीताल में आंखों की जांच का कैंप के साथ-साथ अन्य बीमारी के डॉक्टर के साथ कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कैंप लगाने के लिए नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के सदर अध्यक्ष (सदर) मोहम्मद शोएब शम्शी, और महामंत्री जमाल सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंतजामियां कमेटी से मौलाना मोहम्मद वसीम, कारी मोहम्मद उस्मान, कारी मोहम्मद मकसूद, मुफ्ती अब्दुल खालिक, हाजी शाकिर, का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिला कमेटी के महामंत्री मौलाना सलमान, मुफ्ती रिजवान, अब्दुल मुईन साहब, हरपाल हरपाल, द्वारा नेत्र जांच शिविर में सहयोग किया गया है।




















