न्यू क्लब मे ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट का हुआ आगाज

नैनीताल । नगर के मल्लीताल स्थित न्यू कलब में न्यू क्लब ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट शुरु हो गया है।
प्रतियोगिता के संयोजक अमर जगाती तथा वीरेन्द्र साह ने बताया कि प्रतियोगिता में नैनीताल व हल्द्वानी की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रत्येक टीम में 6 सदस्य थे। रविवार (आज) को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। खबर लिखे जाने तक टीम शिवेश्वर राज 12 अंकों साथ प्रथम स्थान पर हैं। मैच की अंपायरिंग योगेश साह व कमलेश तिवारी द्वारा की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यू कलब के वरिष्ठ सदस्य राजीव लोचन साह द्वारा किया । न्यू क्लब के सचिव रितेश साह ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर लॉन टेनिस को प्रोत्साहित करे हेतु हर वर्ष न्यू कलब द्वारा आयोजित की जाती हैं।




















