October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रामगढ़ के गैहना ग्राम सभा के दुरुस्त क्षेत्र सनैडा में

0
1002270126
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट के आह्वान पर हुई बैठक

भीमताल नैनीताल। भीमताल विधानसभा ब्लॉक रामगढ़ के गैहना ग्राम सभा के दुरुस्त क्षेत्र सनैडा में जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट के आह्वाहन पर, रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सीमा आर्य के नेतृत्व में महिला कौन सी बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, यशोदा महिला संगठन की महिलाओं द्वारा जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पहाड़ पलायन की मार झेल रहा है।
बेरोजगारी महामारी की तरफ फैल रही है।
महिला हिंसा का ग्राफ दिनों दिन उत्तराखंड में बढ़ रहा है।
9 पहाड़ी राज्यों में देवभूमि उत्तराखंड राज्य महिला हिंसा में अग्रिम पंक्ति में आ गया है जो कि हम सबके लिए बहुत ही शर्म की बात है।
कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। युवाओं द्वारा रोजगार मांगनेपर देहरादून के सड़कों पर लाठियां भाजी जाती हैं।
उपनल कर्मचारी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर इस कड़ाके कितन में बैठे हैं सरकार के कान में जो नहीं रंग रही हैं उल्टा उनके ऊपर हिंसा एक्ट लगाकर आम लोगों का अधिकारों को छीन रही है।
दूर-दूर तक विकास दिखाई नहीं देता पहाड़ के लोग आज अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
श्रीमती बिष्ट ने महिलाओं का आह्वान करते हुए 2027 के लिए अभी से क्षेत्र में जुटने के लिए कहा।
ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान सीमा आर्य ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
संचालन पूर्व प्रधान सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार जी ने किया।
सभा में, शांति तिवारी,अंजली जया कपिल, पूजा देवी मुन्नी देवी प्राची आर्या प्रियांशी आर्य आशा देवी मछली देवी ललित लक्ष्मी सरोजनी देवी गोविंदी संगीता आर्य, भावना प्रियंका रोशनी आर्य प्राची आर्या संतोष बबीता जीवंती देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *