October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मल्लाकृष्णापुर पानी की समस्या को लेकर

0
1002228595
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नवाजिश के माध्यम से डीएम को भेजा ज्ञापन

नैनीतालl सरोवर नगरी में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पानी की समस्या को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक के माध्यम से दिया गया। जिसमें अवगत कराया मल्ला कृष्णापुर में यह समस्या विगत कई माह से चली आ रही है।
जल संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कई बार इस विषय में सूचित किया गया है।
सूचित करने के पश्चात पानी आता है सूचित ना किया जाए तो पानी बंद ही रहता है। क्योंकि यह समस्या इसलिए भी है कि तल्ला कृष्णापुर और मल्ला कृष्णापुर का एक ही टैंक से पानी जाता है इसलिए पानी ढलान में एकदम चला जाता है जिस कारण से मल्ला कृष्णापुर में लोगों को पानी के लिए ज्यादातर समय परेशान ही रहना पड़ता है । इस ज्ञापन के माध्यम से मल्ला कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों को किसी अन्य टैंक से जोड़ा जाय या पानी की कोई और अच्छी व्यवस्था करी जाय। इस मौके पर
ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह पडियार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, संतोष कुमार, सभासद पूरन सिंह बिष्ट, प्रकाश आर्य, गणेश नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *