October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित नमः रेडिसन होटल में हुआ केक मिक्सिंग का आयोजन

0
1002190211
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सेंट मैरी कॉन्वेंट की छात्राओं ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत कर बांधा समा

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित नमः रेडिसन होटल में बुधवार को केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन धूमधाम किया गया इस दौरान स्कूली छात्राओं और कर्मचारियों ने केक के लिए ड्राई फ्रूट मिक्सिंग कार्यक्रम किया। इस दौरान कैरोल संगीत की धूम रही। और होटल में ठहरे पर्यटकों और स्कूली -छात्राओं ने समारोह में भाग लिया। होटल प्रांगण में सायंकाल समारोह का शुभारंभ कैरोल संगीत से हुआ। केक मिक्सिंग के दौरान सेंट मैरी कॉन्वेंट की छात्राओं ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। और उसके पश्चात केक मिक्सिंग मे काजू, बादाम, अखरोट, किसमिस व चैरी का मिश्रण कर किया गया। जो लगभग 20 दिन सभी प्रकार की शराब में रखा जाता है और उसके बाद इससे केक बनाया जाता है। होटल के महाप्रबंधक मेदा भट्टाचार्जी ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की होटल में क्रिसमस को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं और क्रिसमस मे आने वाले पर्यटकों के लिए केक तैयार किया जाता है। इस तरह के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। और पर्यटक क्रिसमस पर इस आयोजन से काफी आकर्षित होते हैं। केक मिक्सिंग कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के अलावा पर्यटक और कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया। और इस पल को यादगार बनाया। इस मौके पर पर डीएस ग्रुप के नैथन एंड्रूज, हेमंत गुप्ता, आर कपिला, शिवांगी पंवार, मनीष जोशी, शुभम कविदयाल, मोहित मेहरा, अजय रावत,शिखर त्रिवेदी, विशन दत्त,ललित पांडे, शिवांगी पंवार, हर्षिता जोशी,सेंट मैरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा, अनिशा, अजय रावत, अंकुर वशिष्ठ, बिशन दत्त व सायमा सहित स्कूली छात्राएं पर्यटक कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *