October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएम ललित मोहन रियल की अध्यक्षता में

0
1002185926
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वीर चंद सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय घर आवास (होमस्टे ) योजना के अंतर्गत

लाभार्थियों का चयन किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार नैनीताल में वीर चंद सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय घर आवास (होमस्टे ) योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन किया गया। बैठक में होमस्टे योजना के कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें समिति द्वारा 7 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।इसी प्रकार वीर चंद सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन हेतु 4 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 3 आवेदनों को तथा गैर-वाहन मद में प्राप्त 2 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि होमस्टे निर्माण के दौरान प्राधिकरण के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए साथ ही पारंपरिक पहाड़ी स्वरूप को बनाए रखते हुए होमस्टे का स्वरूप तय किया जाए। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए। जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी चंदा फर्त्याल,
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी,
महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता, जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्राधिकरण अधिकारी सुधांशु सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई, एआरटीओ जितेंद्र सिगवान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *