राज्य आंदोलनकारीयो के आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष गुरुरानी ने
अपने पिता स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में लगाया पौधा

नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 483वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 483 वे दिन दिनेश गुरुरानी द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में पिथौरागढ़ के शहीद स्मारक स्थल परिसर में स्मृति पौध लगाया। गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान निरंतर जारी है पौधा रोपण अभियान एक नजीर बन गया है और जनमानस इस अभियान से जुड़ रहा है।




















