October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर

0
1002162837
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एस 3 ग्रीन आर्मी द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

नैनीताल सरोवर नगरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीते रोज रविवार
प्रातः 10:00 बजे एस 3 ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते स्रोत के पानी की टंकी के पास मल्लीताल में सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ सुथरा किया। एस 3ग्रीन आर्मी के सदस्य तनुज आर्य के नेतृत्व में यह सफाई अभियान किया गया।
टीम द्वारा सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते स्रोत के पानी की टंकी के आस पास आज सफ़ाई अभियान चलाया गया, आज टीम द्वारा टंकी के पास बहुत ज्यादा मात्रा में शराब कि बोतलें और चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर गिलास नशे की सामग्री निकाली गई टीम को यहा पर लोगों द्वारा अपने घरों की मंदिर की खंडित सामग्री, मूर्ति आदि इधर उधर रास्ते में रखी हुई पाई गई, जो आने जाने वालों के पैरों में आ रही थी जबकि टीम द्वारा निकट में ही पूर्व में पूजा की खंडित सामग्री हेतु गड्ढा खोद कर दबाया गया है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एस 3 ग्रीन आर्मी टीम द्वारा सभी राज्य आंदोलन कारी शहीदों को नमन करते हुए सभी उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई और साथ ही अपने उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़ पहाड़ जंगलों को बचाने में सहयोग करे सभी से निवेदन किया गया कि सब लोग अपना कूड़ा कुड़ॆदान मै डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते मै गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके
हम सब मिलकर ही शहर, राज्य और देश को साफ़ और स्वच्छ बना सकते हैं। इस मौके पर सफाई अभियान में गोविंद प्रसाद
तनुज आर्य, शूरवीर सिंह चौहान,
ललित बिष्ट, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *