October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर

0
1002151104
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

24 सालों में हमने क्या खोया क्या पाया‌ पर गहन चिंतन किया

भवाली नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर भवाली में ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला घरेलू हिंसा एवं 24 सालों में , हमने क्या खोया क्या पाया, पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस के अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने की।
सभा में आज के मुख्य अतिथि एवं व सामाजिक कार्यकर्ता परम सम्मानित घनश्याम सिंह बिष्ट,
,मुख्य वक्ता के तौर पर हाई कोर्ट के एडवोकेट नवनीश नेगी, एवं सिविल कोर्ट से कुमारी रितु ने विस्तार से समाज के प्रति महिलाओं के कर्तव्य व अधिकारों की विस्तार से चर्चा की। इस दौरान, अंग वस्त्र पहनकर एंव स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने ,इन 24 सालों में हमने क्या खोया क्या पाया‌ पर गहन चिंतन किया।
वीरान होते गांव,और महिला हिंसा पर विस्तार से वक्ताओं ने अपनी बात रखी ।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष सुनीता शाही जी ने किया।
कार्यक्रम में, खष्टी बिष्ट,उमा पढालनी,ज्योति साह, सुनीता शाही सुजान रजवार, राहुल पांडे, हर्ष बुडलाकोटी, सुमन आर्य शांति तिवारी, सुनीता बिष्ट, निशा बिष्ट, जया कपिल, गीता बिष्ट,प्रेमा पांडे, धनी दुमका,रचना, दीपा पांडे, कुमारी रितु, पुष्पा बिष्ट, पुष्पा पढालनी, जानकी आर्या सीमा,भावना सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *