ऐस्ट्रो महोत्सव मे
पर्यटकों और प्रशिक्षुओं को दी खगोलीय जानकारी

नैनीताल । सरोवर नगरी में आगामी उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर जिला पर्यटन विकास की ओर से समीपवर्ती बाल्दियखान में ऐस्ट्रो महोत्सव आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षुओं को खगोलीय जानकारी दी गई।
बता दें बल्दियाखान में आयोजित एस्ट्रो महोत्सव का उद्घाटन भीमताल विकास खंड के के बलॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट ने किया, जिसमें बल्दियाखान तथा ताकुला और गेठिया के २३ स्थानीय युवाओं के साथ ही पर्यटकों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया, जिसमें एस्ट्रो स्टॉप के राहुल पाथारी ने खगोलीय जानकारियां दी साथ ही ग्रहों की संरचना, सोलर सिस्टम गैलेकसी डार्क मैटर के बारे में लोगों को बताया। इसके साथ ही ब्रह्मांड की सीमा और संरचना सीमा के बाहर के कया होने की संभावनाएं हैं इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से ग्रह तथा नक्षत्र हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है इससे ताकुला में स्थापित एस्ट्रो विलेज से युवाओं को एस्ट्रो टूरिज्म में रोजगार के अवसर बढेंगे साथ ही ताकुला बल्दियाखान एस्ट्रो टूरिज्म के रुप में उभरेंगे। इस दौरान एस्ट्रो स्टॉप के राहुल पात्थरी समेत ज्योलिकोट ग्राम प्रधान नवल कुमार आर्य, बेलुवाखान ग्राम प्रधान बबीता मनराल के साथ ही ग्राम प्रधान गेठिया रिंकू समेत दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।




















