October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पीपीजे सरस्वती विहार दुर्गापुर में आयकर विभाग द्वारा

0
1002136650
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सतर्कता हमारी साझा जिमेदारी विषय पर जागरूकता अभियान हुआ

नैनीताल । सरोवर नगरी के दुर्गापुर स्थित प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल में आयकर विभाग नैनीताल द्वारा चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता हमारी साझा जिमेदारी विषय पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने की जबकि मुखय वक्ता के रूप में त्रिभुवन चन्द्र जोशी आयकर अधिकारी नैनीताल थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह या एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि यह हमारे जीवन का एक स्थायी संस्कार बनना चाहिए। जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेगा तभी राष्ट्र सशक्त और पारदर्शी बन सकेगा।इसके पश्चात् मुखय अतिथि एवं मुखय वक्ता त्रिभुवन चन्द्र जोशी (आयकर अधिकारी नैनीताल) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सतर्कता का अर्थ है ईमानदारी, पारदर्शिता और जिमेदारी के साथ कार्य करना। यदि हम छोटी-छोटी बातों में भी सजग रहेंगे तो भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ स्वत: समाप्त हो जाएँगी। विद्यार्थी जीवन से ही सत्यनिष्ठा का भाव अपनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।कार्यक्रम का संचलान मिडिया प्रभारी डॉ माधव प्रसाद त्रिपाठी ने किया ।
इस अवसर पर आयकर विभाग की ओर से रंजन आजाद, आदित्य चौधरी, मानवेन्द्र,मनीष तथा सुखेंदु जबकि विद्यालय की ओर से अरुण यादव, प्रमोद कुमार, डॉ दिनेश नयाल, सचिन व बलवीर के साथ विद्यालय के सभी छात्र व अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *