September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल में जल्द शुरू होगा पार्किंग का निर्माण, 6 साल बाद जगी उम्मीद

0
1001814680
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पार्किंग बनने से जाम से मिलेगी निजात

भीमताल नैनीताल। भीमताल नगरवासियों की छह साल पुरानी मांग जल्द पूरी होने वाली है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों ने बताया कि भीमताल में बहुप्रतीक्षित पार्किंग का निर्माण कार्य अक्टूबर माह में शुरू किया जाएगा। इस परियोजना से नगर की जाम समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के अथक प्रयासों और लगातार पत्राचार के बाद यह कार्य गति पकड़ सका। मुख्यमंत्री द्वारा भीमताल में पार्किंग निर्माण की घोषणा के बाद भी विभागीय कागजी कार्यवाही के कारण यह योजना लंबित रही। डीडीए सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि मत्स्य विभाग के समीप बाईपास भूमि पर बनने वाली इस पार्किंग में करीब 150 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। विभागीय सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।इस परियोजना के पूर्ण होने से भीमताल में यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *