September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री रामलीला में पिछले 40 वर्षों से पात्र खेल रहे

0
1001814528
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कलाकारों का मेकअप कर रहे हैं भीम सिंह कार्की

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा की स्थापना 1918 में समाज के लोगों ने श्री रामलीला मंचन के लिए की तथा इसके बेजोड़ कलाकार ने अपनी बेहतरीन भूमिका से इस कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया। श्री राम लीला मंचन में कलाकारों का मेक अप बहुत महत्व पूर्ण होता है । श्री राम सेवक सभा में इन कलाकारों को पात्र के अनुसार उनका मेक अप करने का कार्य 1997 से ही भीम सिंह कार्की करते आ रहे है। लाल पीले हरे नीले रंगों का समावेश करते आ रहे इन रंगों को पिरोने का बेहतरीन काम कर रहे भीम सिंह कार्की बताते है कि पहले जिंक पाउडर लाल तथा सफेद का प्रयोग होता था किंतु अब रेडी मेड फैब्रिक कलर आते है जो आसान से कलाकार को पत्र की भूमिका में ढालने में मदद करते है । कार्की बताते है कि कलर पात्र को उसी रूप में ढालते है तथा राज पाठ में अलग तथा रावण के लिए अलग अलग रंग प्रयुक्त किए जाते है । कार्की 40 वर्षों से केवट की भूमिका भी करते आ रहे है जो श्री राम के प्रति उनके अनुराग को रंगों की तरह ओर प्रगाढ़ करते है । राम लीला का मंचन इन कला के कलाकार ही पात्र अनुरूप जीवंत प्रदान करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *