September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001811973
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कलश यात्रा से दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ आगाज

शाम को संधि पूजा के बाद मां के भक्त करेंगे दर्शन

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें कलश यात्रा की झलकियां

नैनीताल। सरोवर नगरी में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ नयना देवी मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकालकर किया गया। कलश यात्रा पंत पार्क, रिक्शा स्टैंड, खड़ी बाजार मुख्य बड़ा बाजार उसके बाद नयना देवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधान पहन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने झांकियों की शोभा बढ़ाई और उसमें पारंपरिक छोलिया दल मैं महोत्सव में समा बांध दिया कलश यात्रा गाजे बाजे ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान झांकी में नैनी पब्लिक स्कूल व राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। बता दें झांकी में कुमांऊनी व बंगाली संस्कृति का मिलन देखने को मिला। आज से दुर्गा माता पूजा का आगाज हो गया है मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा शाम को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी। और इसके बाद ही भक्तजन दुर्गा मां की प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर कलश यात्रा में मंजू पांडे, मुन्नी भट्ट, अनुराधा भटट, कुसुम लता सनवाल, कविता कांडपाल, सुमन साह, डौली भट्टाचार्य, मंजू बोरा, मुन्नी भट्ट, रश्मि राणा, निभा वर्मा, सरिता कुरिया, सीमा पाण्डे, निभा वर्मा, के अलावा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, आलोक, आशीष वर्मा सहित अन्य माता के भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *