September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कल से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव-29 सितंबर से लेकर 1 अकटूबर तक होंगी स्टार नाईट

0
1001804312
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 69 वां दुर्गा पूजा महोत्सव रविवार यानी 28 सितंबर को कलश यात्रा व सांस्कृतिक झांकी के साथ शुरू होगा, जिसकी कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बता दें शुक्रवार को सेवा समिति हॉल में दुर्गा पूजा कमेटी ने पत्रकार वार्ता के दौरान महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष 28 सिंतबर (रविवार) से 2 अकटूबर (वीरवार) तक धूमधाम से आयोजित होगा। कमेटी के महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह फ त्र्याल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार प्रत्येक दिन स्टार नाइट होंगी। स्टार नाइट के तहत 29 सिंतबर को लोक गायक इंदर व लोक गायिका मेघा चंद्रा जबकि 30 सिंतबर को लोक गायक फ ौजी ललित मोहन जोशी वही 1 अकटूबर को लोग गायिका माया उपाध्याय मुखय आकर्षण होंगी । इस वर्ष लाइव प्रसारण के माध्यम से शहर की जनता को घर बैठे मां दुर्गा के दर्शन हो सकेंगे।इस मौके पर संरक्षक सुरेश चंद चौधरी, अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट महामंत्री उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्रत्याल, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,मंजू रौतेला, तृप्ती मजूमदार,डॉली भट्टाचार्या, तथा दिनेश भट्ट, यश शर्मा तनुश्री भट्टाचार्य कैसी अधिकारी, मीडिया प्रभारी दीप्ति, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *