जिला जज हरीश गोयल को पितृ शोक
अधिवक्ताओं में शोक की लहर
जिला बार के अधिवक्ताओं ने किया शोक व्यक्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला जज हरीश गोएल के पिता श्री फतेह चंद गोयल के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। और लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनकी आवास पहुंचने लगे। बता दें जिला जज हरीश गोयल के पिता एक वरिष्ठ वकील थे। वह अपने पीछे पुत्र हरीश गोएल, पवन गोएल,
संदीप गोएल सहित पूरा हरा-भरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद उनके आवास से उनकी शव यात्रा 11:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए निकलेगी। उनके निधन पर जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, अध्यक्ष भगवत प्रसाद, बहादुर पाल, दीपक रूवाली, नीरज शाह, पंकज कुमार,मनीष जोशी, प्रमोद तिवारी, गोपाल काकोटी जयंत नैनवाल, ओमकार गोस्वामी, हरिशंकर कंसल, शरद शाह, ज्योति प्रकाश, मानसिंह, हरीश पांडे, तसलीम सलमानी, जिला बार के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।




















