October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अखिल भारतीय विद्यालय परिषद के प्रत्याशी

0
1001801984
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तनिष्क ने आम सभा में विपक्षियों को दिखाई ताकत

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्र संघ चुनाव आमसभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी तनिष्क मेहरा के समर्थन में छात्र-छात्राओं का समूह देखा गया। और पूरा परिसर नारो से गूंज उठा। उन्होंने छात्रों को लुभाते हुए छात्र हित में काम करने का भरोसा दिया। बता दें उनके समर्थन में निर्विरोध चुने गए छात्र संघ कोषाध्यक्ष शिवेश कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि वेदांत पांडे, विधि संकाय प्रतिनिधि यशिता करगेती, फोरेंसिक विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अतुल रावत ने तनिष्क मेहरा का समर्थन करते हुए छात्र-छात्राओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों की एक लंबी श्रृंखला भी तनिष्क मेहरा के समर्थन में एकजुट दिखाई दी जिसमें अरविंद पडियार, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, अभिषेक मेहरा, विशाल वर्मा, उत्कर्ष बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही तनिष्क मेहरा के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में छात्राओं ने विशेष रूप से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
तनिष्क मेहरा ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य डीएसबी परिसर को छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाना। इसके साथ ही परिसर के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने हेतु विचार परिवार की प्रदेश की भाजपा सरकार से पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं के लिए अनुदान स्वीकृत करवाना भी प्राथमिकता में है ।
इस मौके पर छात्र नेता मोहित पंत, आशु उपाध्याय, भूपेश कुमार, मोहित आर्या, हरीश राणा, नवीन भट्ट, मोहित लाल साह, आयुष भंडारी, पार्थ साह, संतोष कुमार, भारत मेहरा, निखिल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *