October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित सनवाल स्कूल मे स्वास्थ्य शिविर मैं

0
1001795609
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सनवाल स्कूल मे स्वास्थ्य शिविर गुरुवार को स्कूल प्रांगण में लगाया गया।
बता दे स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेडिकल हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर बी.डी. पांडेय अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर मे डॉ. पल्लवी राय, डॉ. मोहन भट्ट, सुश्री नम्रता (फार्मासिस्ट) मौजूद रहे। बता दे
स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज़ ए मैन्युएल के सहयोग और प्रोत्साहन से यह शिविर सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुरुआती अवस्था में बीमारियों की पहचान, फिटनेस को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य रहा। सफल शिविर आयोजन पर प्रधानाचार्य ए मैन्युएल ने स्वास्थ्य टीम का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा नियमित स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे प्रयास बच्चों को स्वस्थ और अधिक उत्पादक जीवन जीने में मदद करते हैं।
शिविर को विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया। इस मौके पर स्कूल के कर्मचारी शिक्षक छात्र छात्राएं और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *