March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1001790428
012 013
111 222 333

विद्युत, पेयजल,कूडा निस्तारण,सिंचाई, आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान, सड़कों से संबंधित मुद्दे छाए रहे

हल्द्वानी नैनीताल। सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पंचायत की आन्तरिक बोर्ड बैठक, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा देवी दरम्वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बोर्ड की बैठक मेें विभिन्न 10 प्रस्तावों को सदन में रखा गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में बताया गया। बैठक में क्षेत्र की विद्युत, पेयजल,कूडा निस्तारण,सिंचाई, आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान, सड़कों से संबंधित समस्या सहित पशुपालन, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान सदन में निर्णय लिया गया कि आगामी फरवरी 2026 में हाट बाजारों हेतु नये टेंडरों की प्रक्रिया की जायेगी तब तक विगत वर्षों के हाट बाजारों के प्रस्ताव को ही सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में काठगोदाम पुराना डांगबगला भवन जो जिला पंचायत के अधीन है उसे आधुनिक बहुउददेशीय भवन/ कार्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा इस हेतु सभी सदस्यों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में भीमताल गैस्ट हाउस के सौन्दर्यीकरण एवं उनके निकट जो दुकानें हैं उनकी मरम्मत कर किराये पर देने हेतु सहमति प्रदान की गई। दुकानों पर किराये में देने से जिला पंचायत की वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बैठक में विगत 6 सितम्बर को सम्पन्न बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर चर्चा के साथ ही जिला पंचायत में 6 समितियों के गठन पर विचार,जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से स्थापित काम्पैक्टरों के संचालन एवं रखरखाव पर विचार,जिला पंचायत नैनीताल कार्यालय परिसर में लगी खाली भूमि पर पार्किंग निर्माण, सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो, अमीन व नायब तहसीलदार की सेवायें अधिप्राप्त किये जाने पर विचार,15 वे वित्त आयोग मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रथम किस्तों के अनुदानों पर विचार एवं अध्यक्ष के उपयोगार्थ एक नई इनोवा वाहन क्रय किये जाने पर विचार रखे गये। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष की योजनाओं को प्राथमिकता ना देकर नये वित्तीय वर्ष की सदस्यों की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। जिस पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की जिन योजनाओं के टेंडर हो गये हैं उन्हें पूर्ण किया जायेगा साथ ही जिन योजनाओं पर कोई भी कार्य आतिथि तक नही हुआ है उन पर विचार बैठक की सहमति के आधार पर लिया जायेगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य गौलापार, चोरगलिया लीला बिष्ट ने बताया कि गौलापार की नहरों की साफ-सफाई व मरम्मत, आवारा पशुओं के साथ ही गौलापार से चोरगलिया मुख्य मार्ग के गडडे भरने के सम्बन्ध में बताया। सदस्य तरूण शर्मा बेतालघाट ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों मे कूडा निस्तारण में काफी परेशानियां है कूडा का निस्तारण समय से नही होता है।सदस्य सीतादेवी ने क्षेत्र के मन्दिरों का सौन्दर्यीकरण के साथ मन्दिरों में पेयजल की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बताया।
सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी ने बताया कि कैंची धाम मन्दिर पार्किग का शुल्क प्राधिकरण द्वारा लिया जाता है जबकि पार्किंग जिला पंचायत की भूमि पर है शुल्क भी जिला पंचायत द्वारा लिया जाए। जिस पर बैठक में सभी सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने इस हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये। जनपद में जिला पंचायत की कुल 18 सडकें है बजट के अभाव में सडकों की मरम्मत रखरखाव काफी वर्षों से नही होेने पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिस पर अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही इन सभी सड़कों हेतु प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग की जायेगी।
विभिन्न सदस्यों द्वारा बैठक में बताया गया कि उनके क्षेत्रोें में जिला स्तर पर होने वाली जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों को सूचना नही दी जाती है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी ने
आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बैठक में उपाध्यक्ष देबकी बिष्ट ने क्षेत्र में विद्युत पोलों की समस्याओं, सदस्य हेम नैनवाल ने नये ठेकेदारों के पंजीकरण, डा0 छवि काण्डपाल ने सदस्यों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देने का बैठक में प्रस्ताव रखा। इस मौके पर बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट, सदस्य मीना देवी चिलवाल, प्रमोद कोटलिया, बहादुर सिंह नदगली, पूनम, रेखा देवी, ज्योति आर्या, निधि जोशी,तरूण कुमार शर्मा, दीप सिंह बिष्ट,संजय बोहरा, अरनव कम्बोज, सीता देवी, अनिता आर्या,दीप चन्दोला, विपिन सिंह जन्तवाल, जिशांत कुमार,दीप चन्द्र, अनिता आर्या, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार, अभियंता दलीप नेगी के साथ ही समस्त जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *