October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मे

0
1001788133
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला स्तर के धावक अर्जुन द्वारा खेल मशाल पूरे खेल मैदान में घुमाई

छात्र छात्राओं ने दिखाया दम खम

कोटाबाग नैनीताल। विकासखण्ड कोटाबाग के दुर्गम संकुल पोखराधार में संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 23 और 24 सितम्बर को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूरन चन्द्र ग्राम प्रधान बगड़ मल्ला एवं विशिष्ट अतिथि दीपा आर्य ग्राम प्रधान बगड़ तल्ला एवं नोडल अधिकारी रेनु आगरी प्र० अ० रा० उ०प्रा० वि० सिगड़ी घुग्घू द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। रा०प्रा वि० बगड़ के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से सभी का स्वागत किया। जिला स्तर के धावक अर्जुन द्वारा खेल मशाल पूरे खेल मैदान में घुमाई गयी। सर्वप्रथम बालक बालिका दौड़ व लम्बी कूद में 13 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया जुनियर वर्ग के बच्चों के लिये बालक बालिका दौड़ लम्बी कूद ऊँची कूद कबड्डी खो खो गोला फेंक चक्का फेंक बालक क्रिकेट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों का परिचय लेकर खेल शुरू कराये।
खेल समन्वयक नरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र के बच्चे राज्य स्तर तक प्रतिभाग कर चुके हैं। प्राथमिक वर्ग में रा० प्रा० वि बगड़ ने ओवर आल प्रथम एवं रा प्रा वि महरोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में रा क उ प्रा वि महरोड़ा प्रथम व रा उ मा वि सिगड़ी घुग्घू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ललित प्रसाद, दीप कुमार, यतेन्द्र कुमार, दीपांकर मण्डल, रमा जोशी, प्रजय पाण्डे कु वन्दना, मीना नेगी, पूनम उपाध्याय, विमला, तरुणा, सुनीता पिंगल, गीता रावत, सुनीता सहित कर्मचारी छात्र-छात्राएं शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही आगनवाडी सहायिका वैशाली, भोजन माता भावना महरा, सामाजिक कार्यकर्ता टीका सिंह गंगोला, नारायण सिंह महरा, बिरेन्द्र सिंह महरा, भोला गंगोला, हीरा सिंह, मुकेश, यशपाल सिंह, अध्यक्ष वि प्र स बगड़ ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन दीपा पाण्डे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *