October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बेतालघाट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

0
1001761976
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अध्यक्ष अतुल महामंत्री भुवन मनोनीत

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी ने दिलाई नव नियुक्त पदाधिकारी को शपथ

बेतालघाट नैनीताल।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर इकाई बेतालघाट द्वारा नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल/मंडप में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जाधारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे और कुमाऊं सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व संयुक्त रूप से नवनियुक्त कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में अतुल भंडारी को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष, भुवन चंद को महामंत्री एवं अन्य सदस्य पदों पर नियुक्त किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने संगठन के उद्देश्यों, व्यापारियों की समस्याओं तथा नयी कार्यकारिणी से संगठन मजबूती की अपेक्षा जताई। इस मौके पर
कार्यक्रम में नगर के व्यापारी, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *