October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री धामी के दौरे का किया विरोध

0
1001757239
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

किया प्रदर्शन हुए गिरफ्तार

हल्द्वानी नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हल्द्वानी दौरे का युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री वापस जाओ के जोरदार नारे लगाएं।
इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई बमुश्किल पुलिस कार्यकर्ताओं को काठगोदाम थाने के पास गिरफ्तार कर पाई।

युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने कशिश हत्या कांड में सरकार द्वारा कमजोर पैरवी करने दिव्यांग जनों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने हलद्वानी में जगह जगह लाल निशान लगाने बढ़ते नशे के करोबार। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे थे।

युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा राज्य की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं राजपुरा समेत पूरे शहर में लाल निशान लगा दिए दिव्यागों जनों मुख्य बधिरों पर भी पुलिस लाठी चार्ज कर रही जोकि शर्मनाक है।

मीमांसा आर्या ने कहा राज्य सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से कशिश हत्या कांड का गुनहगार बारी हो गए हैं जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।

राज्य की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं।

गिरफ्तार होने वालों में राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू काग्रेस नेत्री गीता बहुगुणा विधानसभा उपाध्यक्ष रितिक आर्या विवेक मिश्रा नितिन आर्या समेत तमाम लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *