अधिष्ठाता छात्र कल्याण के प्रो संजय पंत ने
कलावती पंत तथा गौर देवी छात्रावासों का किया निरीक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में गुरुवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजय पंत ने कलावती पंत तथा गौर देवी छात्रावासों का निरीक्षण किया तथा समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। प्रो पंत ने हॉस्टल के छात्रों से उनकी समस्याओं के लिए बात चीत भी की । उन्होंने फील्ड का काम शुरू करने तथा साफ सफाई का निरीक्षण भी किया । इस दौरान निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट प्रो ललित तिवारी, प्रो सुषमा टम्टा, प्रो नीलू लोदियाल ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ हिमांशु लोहनी , पालीवाल ,खोलिया सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।




















